चाईबासा। नगर परिषद आम चुनाव 2026 को लेकर चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थ प्रत्याशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अध्यक्ष पद हेतु आवेदन पर्चा की खरीदारी कर रहे हैं जहां शुक्रवार को 3:00 बजे तक कई लोगों ने नामांकन पर्चा खरीदा। जिसको लेकर शहर में कई दावेदार आने से दिलचस्प मुकाबला होने के संभावना बनी हुई है।