आबूरोंड में श्रद्धेय स्वर्गीय केशव एच. कुलकर्णी की स्मृति में बुधवार को रेलवे चिकित्सालय, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ और लायंस क्लब, आबूरोड के संयुक्त तत्वावधान में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 165 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।