पटना ग्रामीण: पटना कॉलेज के छात्र का अपहरण, पुलिस ने हॉस्टल से किया बरामद, PMCH में भर्ती
अशोक राज पथ स्थित पटना कॉलेज कैंपस से अमन लाल नामक छात्र का अपहरण कर लिया गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार देर रात करीब 9:30 बजे पुलिस सैदपुर हॉस्टल पहुंची जहां से अपहरण किए गए युवक को बरामद किया गया। अपहृत युवक के साथ मारपीट की गई है, जिसकी वजह से उसे युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया।