सोनपुर: अनुमंडलीय अस्पताल सोनपुर में बीडीओ व सीओ ने संयुक्त रूप से फलेरिया रोधी दवा वितरण का किया शुभारंभ
Sonepur, Saran | Feb 11, 2024 सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल में बीडीओ डॉ. सुदर्शन कुमार, सीओ अदिति श्रुति ने संयुक्त रूप से फलेरिया रोधी दवा वितरण का शुभारंभ शनिवार को करते हुए कहा कि खाली पेट, गर्भवती महिला, गंभीर रूप से ग्रसित व्यक्ति, दो वर्ष तक के बच्चे दवा का सेवन नहीं करेंगे। उम्र के हिसाब से फलेरिया रोधी दवा का वितरण किया जाएगा।