गिरिडीह: मुहर्रम को लेकर करहरबारी पंचायत के खरियोडीह स्थित पिपरा पेड़ के पास नुमाइशी अखाड़े का किया गया आयोजन
मुहर्रम को लेकर करहरबारी पंचायत के खरियोडीह स्थित पिपरा पेड़ के पास बुधवार रात से गुरुवार सुबह 5 बजे तक नुमाइशी अखाड़े का आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस साल भी 8वीं मोहर्रम को हुए इस अखाड़ा कंपटीशन में कुल 19 टीमों ने हिस्सा लिया और पारंपरिक शस्त्र कला के हैरतअंगेज करतब दिखाए।