खुसरूपुर: खुसरूपुर सामना चौराहा के पास स्थित सोफा निर्माण फैक्ट्री में लगी आग, मचा हड़कंप।
खुसरूपुर सामना चौराहा के पास स्थित सोफा निर्माण के फैक्ट्री में आग लग गई है। आग लगने से अफरा तफरी मच गई है। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग चपेट में आ गई है। स्थानीय ग्रामीणो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। फैक्ट्री मालिक लोदीपुर निवासी शंभू कुमार ने बताया कि करीब 10 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण सॉर्ट सर्किट हो सकता है।