कुडू: महादेव मंडा के समीप पलटे ट्रक के केबिन को गैस कटर से काट कुडू पुलिस ने चालक-खलासी समेत तीन लोगों की बचाई जिंदगी।
लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव मंडा के समीप रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुए सड़क हादसे में कुडू थाना पुलिस की तत्परता से चालक, खलासी समेत तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ट्रक संख्या OD 23J 7853 के अनियंत्रित होकर पलट जाने के बाद तीनों लोग क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए थे।