चतरा: बारीसाखी के विश्वकर्मा टोला में नौ दिवसीय बाबा विश्वकर्मा महायज्ञ हवन पूजन के साथ संपन्न
Chatra, Chatra | May 13, 2026 चतरा जिले के गिद्धौर अंतर्गत बारीसाखी के विश्वकर्मा टोला में नौ दिवसीय बाबा विश्वकर्मा महायज्ञ हवन पूजन के साथ बुधवार के साढ़े चार बजे सम्पन्न हो गया। हवन पूजन में उपप्रमुख सह भाजपा मंडल महामंत्री प्रीतम कुमार यादव शामिल हुए।इस दौरान बाबा विश्वकर्मा महायज्ञ में कथावाचक ने बताया कि देश की अलग-अलग हिस्सों से आए विद्वानों द्वारा महायज्ञ में आहुति डाली गई।