कानपुर: निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड में दो दिवसीय राष्ट्रीय कायस्थ महा समागम का आयोजन, वन मंत्री रहे मौजूद
निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड में दो दिवसीय राष्ट्रीय कायस्थ महासमागम का शुक्रवार 1:00 बजे आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल वन मंत्री अरुण सक्सेना ने कायस्थ समागम की शुभकामानाएं देते हुए कहा कि 1952 के यूपी असेंबली के पहले चुनाव में कायस्थ समाज के 50 विधायक थे, वहीं 2022 के चुनाव में मात्र 3 विधायक कायस्थ समाज के बचे।