नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नहीं लहराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भाजपा नेता मनीष परदेसी द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को शिकायत की गई लेकिन शिकायत किए जाने के 15 दिन बाद भी गुरुवार शाम करीब 5 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि स्टेशन परिसर में लगे पोल पर विभागीय लापरवाही के चलते तिरंगा नहीं लगाया।