पंजाबी बाग: दिल्ली पुलिस का "शशक्ति" कार्यक्रम: 200 छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण।
दिल्ली पुलिस ने अपने विशेष कार्यक्रम "शशक्ति" के तहत अम्बिका विहार पश्चिम विहार पश्चिम थाना के सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 200 छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया है। यह पहल महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई है, जिससे वे न केवल आत्मरक्षा के कौशल सीखें, बल्कि आत्मविश्वास और हिम्मत भी सीखें।