अरवल: अरवल में गोद भराई समारोह आयोजित, गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व का दिया गया संदेश
Arwal, Arwal | Jul 7, 2026 आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं का पारंपरिक रीति-रिवाजों से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान उन्हें संतुलित पोषण, नियमित प्रसवपूर्व जांच (एएनसी), समय पर टीकाकरण, आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों के सेवन, संस्थागत प्रसव, स्तनपान और नवजात शिशु की देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।