मंझनपुर: मध्य प्रदेश के रिटायर्ड दरोगा की बंदूक चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार हुआ खुलासा
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने मध्य प्रदेश के रिटायर्ड दरोगा की चोरी हुई बंदूक व जेवर को बरामद कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाले 2 बदमाश पकड़े गए हैं। जबकि एक अन्य फरार बताया जा रहा है। एडिशनल एसपी ने घटना का खुलासा कर बदमाश के मंसूबे को समाज के लिए बेहद खतरनाक बताया।