पूरनपुर: पूरनपुर ईदगाह में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी गई दुआ
पूरनपुर में ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को पूरे उत्साह, श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही नगर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्य ईदगाह में सुबह 7:30 बजे ईद की विशेष नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों मुस्लिम भाइयों ने शामिल होकर अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी।