अरवल: मुहर्रम को शांतिपूर्ण बनाने को लेकर अरवल थाना में शांति समिति की बैठक
Arwal, Arwal | Jun 19, 2026 आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अरवल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक अरवल के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं आम लोगों ने भाग लिया। बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने अपील की गई।