ग्वालियर गिर्द: सब्जी मंडी व्यापारी से बंदूक की नोक पर 4.5 लाख की लूट, वारदात के बाद व्यापारियों में आक्रोश
जनकगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ बीती रात न्यू सब्जी मंडी के व्यापारी सोनू शर्मा से बंदूक की नोक पर लगभग 4.5 लाख रुपये लूट लिए गए और विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ जमकर मारपीट की जिससे उनके सर में टांके आए है।घटना के बाद मंडी में व्यापारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।