पीरो: पीरो में कई जगहों पर भाजपाइयों ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
Piro, Bhojpur | Sep 17, 2025 पीरो में कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार की शाम 6 बजे के करीब देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। वहीं चरपोखरी में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मंडल अध्यक्ष विकास कुमार विक्की की अध्यक्षता में मनाया गया। उस दौरान मोदी के द्वारा देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में किए गए कार्यों की चर्चा की गई।