फूलपुुर: जिओ नेटवर्क समस्या पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, टावर पर लगाया ताला
प्रतापपुर के खानपुर डंडी गांव में जिओ नेटवर्क खराब होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। राजकुमार यादव और ओम प्रकाश पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिओ टावर पर नारेबाजी करते हुए ताला जड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कई महीनों से नेटवर्क बाधित है, जिससे कॉलिंग और इंटरनेट सेवा प्रभावित हो रही है।रविवार 03 बजे मिली जानकारी