गोला: डेरवा चौराहा पर ट्रांसफार्मर फटने से बाइक में लगी आग, ओवरलोड से हुआ हादसा, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा नुकसान
Gola, Gorakhpur | Jun 26, 2026 बड़हलगंज। क्षेत्र के डेरवा चौराहा पर शुक्रवार को 10 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। इसके बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई और उससे निकली चिंगारी की चपेट में आकर पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल में आग लग गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।