पनागर: बिलहरी में प्रशासन के नियमो की उड़ रही धज्जियां,24 घंटे शराब दुकान से शराब बेचे जाने का वीडियो वायरल
बिलहरी क्षेत्र में आबकारी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जहाँ स्थानीय शराब दुकान नियमों को ताक पर रखकर 24 घंटे अपनी सेवाएँ दे रही है। शहर में चर्चा का विषय बना एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि आधी रात के 2 बजे भी दुकान का शटर थोड़ा ऊपर उठाकर शटर के नीचे से शराब बेची जा रही है। यह दृश्य न केवल कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवा