कोलगवां iTi बसोर बस्ती में शराबी पति ने मजदूर पत्नी पर पत्थर से हमला किया, पैसे न देने पर किया हमला, घायल पत्नी थाने पहुंची
कोलगवां थाना की iTi बसोर बस्ती में शराब पीने को पैसे देने से इनकार करने पर पति छोबा बंशकार ने अपनी मजदूर पत्नी संतु बंशकार को पत्थर से मार दिया । लहूलुहान पत्नी संतु कोलगवां थाना पहुंची और मारपीट करने वाले पति छोबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी । मंगलवार की शाम 7 बजे पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घायल पत्नी का मेडिकल कराया है और शराबी पति छोबा बंशकार को तलाश रही है ।