बरेली: नवाबगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम ने उपस्थित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के आदेश दिए
आज तहसील नवाबगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस(तहसील दिवस) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।