बरेली: हाईवे पर 'अपना ढाबा' बना जिस्म फरोशी व्यापार का अड्डा, भोजीपुरा पुलिस ने छापा मारकर 7 को किया गिरफ्तार, ढाबा मालिक फरार
बरेली के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित ‘अपना ढाबा’ में चल रहे जिस्मफरोशी के गोरखधंधे का भोजीपुरा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस की छापेमारी में 03 महिलाएं, 03 पुरुष और ढाबा संचालक समेत कुल 07 अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है, जबकि ढाबा मालिक मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में