सेड़वा: श्रम विभाग का लेबर इंस्पेक्टर बनकर पैसों की धोखाधड़ी करने के आरोपी को बीजराड़ पुलिस ने किया मथानिया से गिरफ्तार
Sedwa, Barmer | Jan 20, 2024 बाड़मेर:जिले की बीजराड पुलिस ने श्रम विभाग का फर्जी लेबर इंस्पेक्टर बनाकर गरीब लोगों के साथ सहायता राशि दिलाने को लेकर पैसों की धोखाधड़ी करने के आरोपी दिलीप कछुआ निवासी मथानिया जोधपुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी श्रम विभाग से सहायता राशि दिलाने को लेकर गरीब लोगों से पैसे लेकर धोखाधड़ी करता था।आरोपी के खिलाफ कई थानों में मामले ठगी के दर्ज है।