गोपालपुर: ट्यूशन पढ़ने गए दो सगे भाई लापता
गोपालपुर क्षेत्र के डिमाहा गांव के दो सगे भाई ट्यूशन पढ़ने के दौरान लापता हो गए। पिता राजेश चौधरी ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि हर्ष राज और मोक्ष कुमार शुक्रवार शाम साइकिल से कोचिंग के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है और लोगों से सूचना देने की अपील की है।