खेकड़ा: अम्बे फूड एग्रो खेकड़ा में विद्युत पैनल में लगी आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
Khekada, Bagpat | Oct 21, 2025 सोमवार रात्रि करीब 10:15 बजे अग्निशमन विभाग खेकड़ा ने बताया कि जनपद बागपत के फायर स्टेशन खेकडा क्षेत्रांतर्गत अम्बे फूड एग्रो में बिजली के पैनल मे आग लग गई। आग लगने की सूचना पर CFO बागपत व FSSO खेकडा के निर्देशन में फायर स्टेशन यूनिट खेकडा द्वारा कडी मशक्कत कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। इस अग्निकांड से कोई जनहानि नही हुई।