पन्ना: पन्ना में पत्रकार पर हमला और ₹45,000 की लूट, पुलिस पर लापरवाही का आरोप, पत्रकार कल्याण परिषद ने सौंपा ज्ञापन
पन्ना जिले के अमानगंज में 22 अक्टूबर की शाम एक पत्रकार पर जानलेवा हमला और लूट की वारदात ने पत्रकार सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, पत्रकार सत्यम तिवारी पर टोकिया शर्मा, रोहित शर्मा समेत छह लोगों ने मिलकर हमला किया। आरोपियों ने सत्यम तिवारी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि ₹45,000 रुपए लूट लिए और गालियां देते हुए मारा।