फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध एलपीजी सिलेंडर से गैस वाहनों में रिफिल करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है ।बुधवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में 14 सिलेंडर भी जप्त किए हैं यह लोग अवैध तरीके से एलपीजी गैस को वाहनों में रिफिल कर रहे थे।पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।