शेखपुरा: चेवाड़ा में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर किया गया जागरूक
दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा चेवाड़ा के द्वारा चेवाड़ा नगर पंचायत के बेलदारी टोला में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। आयोजित नुक्कड़ नाटक में पटना से आए टीम के द्वारा बैंक के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें लोगों को साइबर क्राइम से बचाव से संबंधित एवं बैंक के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।