भवनाथपुर: रामगढ़ सड़क हादसे में 7 की मौत पर भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने जताया शोक, घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर लारी बुध बाजार के पास गुरुवार-शुक्रवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। जानकारी के अनुसार, लारी बुध बाजार के समीप एक ट्रक और सवारी वाहन क