बालोद: जिले के कलस्टर भवन में शक्ति वंदन अभियान के अन्तर्गत जिला स्तरीय स्वयं सहायता समूह सम्मेलन का हुआ आयोजन
Balod, Balod | Feb 10, 2024 शक्ति वंदन अभियान के अन्तर्गत आज बालोद स्थित कलस्टर भवन में जिला स्तरीय स्वयं सहायता समूह सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को केंद्र व राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उसका लाभ लेने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका बालोद के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव, पूर्व विधायक प्रीतम साहू आदि उपस्थित थे।