कैराना: कैराना में नाहिद कॉलोनी के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल
Kairana, Shamli | May 23, 2026 सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी मुजम्मिल उम्र करीब 26 वर्ष की शादी करीब छह माह पूर्व कैराना के मोहल्ला आलकलां में हुई थी। शनिवार को वह बाइक से अपनी ससुराल आ रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जब वह कैराना कोतवाली क्षेत्र के नाहिद कॉलोनी के निकट पहुंचा, तभी उसकी बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में मुजम्मिल की मौत हो गई।