देवबंद: नागल क्षेत्र में गौकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, तीन गिरफ्तार, जिंदा गोवंश बरामद
नागल थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकश बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो गौकश बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि कुल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से एक जिंदा गोवंश भी बरामद हुआ, जिसे सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया।