मऊरानीपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द कराने के लिए अभ्यथियों ने मऊरानीपुर तहसील का किया घेराव, परीक्षा रद्द कराने की मांग
उत्तर प्रदेश में बीते दिनों दो पालियों में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर होने पर पेपर देने वाले छात्र छात्राओं में काफी रोष देखने को मिल रहा है | मऊरानीपुर तहसील में मुख्यमंत्री के नाम से उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप अभ्यर्थियों ने परिसर में बैठ कर भर्ती परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर अड़े रहे काफी समझाने के बाद ही परिसर से हटे |