बागली: बागली में लुटेरी दुल्हन गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, छिंदवाड़ा से 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी नाम-पते बताकर करते थे शादी
देवास जिले के बागली तहसील के अंतर्गत आने वाले कमलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का बुधवार शाम 5 बजे पर्दाफाश किया है। इस मामले में तीन महिलाओं सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह शादी के नाम पर लाखों रुपए ठगने के बाद फरार हो जाता था।