औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के चंदपुर गांव में चचेरे भाइयों की अर्थियां एक साथ उठीं, इटावा में डंपर-ट्रक भिड़ने से हुआ था हादसा
दिबियापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी सड़क हादसे में हुई चचेरे भाइयों रोहित और नितिन की मौत के मामले में मंगलवार को गांव में ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक साथ दोनों की अर्थियां उठने से सभी की आंखें नम हो गईं। हादसे से दोनों परिवार बेहाल हैं।चंदपुर निवासी नितिन दिल्ली में सिलाई का काम करता था। वह जमौली का मेला देखने गांव आया था।