बालोद: अक्टूबर से रावघाट तक यात्री ट्रेन चलाने की तैयारी, 95 किमी रेललाइन निर्माण अंतिम चरण में, नए ट्रैक पर दौड़ा इंजन
Balod, Balod | May 23, 2026 दल्लीराजहरा-रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन परियोजना के पहले चरण में दल्लीराजहरा से रावघाट के बीच करीब 95 किलोमीटर लंबी रेललाइन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। रेलवे विभाग अब अक्टूबर से ताड़ोकी-रायपुर यात्री ट्रेन का विस्तार रावघाट तक करने की तैयारी में जुट गया है। इससे बस्तर अंचल के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी