नैनीताल: कुमाऊं आयुक्त ने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मतदान कर सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। आपको बता दें बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे उन्होंने मतदान किया। इससे पूर्व आठ बजे से मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो चुका था। आपको बता दें व्यवस्था का जायजा लेने के साथ कुमाऊं आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग स्थित मतदान केन्द्र में वोट डाला।