नैनीताल: मेहरागांव के पाइन क्रिस्ट होटल के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, चालक की जान बाल-बाल बची
मेहरागांव के पाइन क्रिस्ट होटल के पास बुधवार की शाम चार बजे एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।कार के सड़क पर पलटते ही कार के पीछे से आ रहे अन्य वाहन चालको ने कार में सवार चालक को बाहर निकाला।गनीमत रही की हादसे में चालक को किसी भी प्रकार की चोट नही आई।हालांकि हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खोलकर यातायात सुचार किया।