अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सैर भाजी टके सैर खाजा" — यह कहावत आज ग्राम पंचायत भवाद पर सटीक बैठती है, जहां देश की आज़ादी के बाद पहली बार जनता खुद को असहाय, अनाथ और ठगा हुआ महसूस कर रही है। गांव की गौरवशाली पहचान अमर शहीद डुंगरराम मुंडण स्मारक, आबादी भूमि और ओरण गौचर को बचाने के लिए ग्रामीणों का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी है। शनिवार शाम 6 बजे मिली जानकारी ।