हरदा: जिले में बारिश की बेरुखी से उमस बढ़ी, किसान भी चिंतित
Harda, Harda | Jul 27, 2026 हरदा। जिले में बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। पूरे दिन चिपचिपी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बारिश नहीं होने से खेतों की नमी कम होती जा रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।