इंटक जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने नए श्रम संहिता को कर्मचारियों के खिलाफ बताते हुए कहा कि इससे स्थायी नौकरियां लगभग खत्म हो जाएंगी। कंपनियों को निश्चित अवधि रोजगार और मनचाहे समय पर छंटनी का खुला अधिकार मिल गया है। काम के घंटे भी बढ़ाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बदलाव पूरी तरह कंपनियों के हित में और मजदूरों के खिलाफ है।