बाप: झाड़सर से बाप कोर्ट आ रहे अधिवक्ता के ऊपर हमला, मामला दर्ज
Bap, Jodhpur | Jul 20, 2024 झाड़सर से बाप कोर्ट आ रहे एक अधिवक्ता पर बीच रास्ते में घात लगाकर बैठे लोगो ने हमला कर दिया। हमले में अधिवक्ता घायल हो गया। वही दोनो पक्षों की तरफ से बाप थाने में रिपोर्ट दी गई हैं। इधर अधिवक्ता पर हुए हमले से गुस्साए वकीलों ने कार्य का बहिष्कार किया।