बाप: श्री अन्नपूर्णा रसोई देणोक में जिला कलक्टर ने टोकन कटवाकर जांची भोजन की गुणवत्ता
Bap, Jodhpur | Jul 21, 2024 जिला कलक्टर एच.एल अटल द्वारा श्री अन्नपूर्णा रसोई देणोक का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने रसोई में सफाई व्यवस्था, टोकन प्रणाली तथा रिकॉर्ड की जांच करते हुए संचालक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।टोकन प्रणाली की जांच करते हुए उन्होंने नियमानुसार टोकन काटने तथा किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए।