झालरापाटन: शहीद निर्भय सिंह सिसोदिया की 42वीं पुण्यतिथि पर झालावाड़ लाइन पुलिस चौराहे पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
अशोक चक्र से सम्मानित शहीद निर्भय सिंह सिसोदिया की 42वीं पुण्यतिथि पर शनिवार श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम लाइन पुलिस चौराहे पर स्थित शहीद स्मारक पर सुबह 9 बजे हुआ। शहीद स्मारक समिति के सचिव ओम पाठक ने बताया कि इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नागा रेजीमेंट द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।