ब्यावरा: अरनिया जोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक पलटा, ड्राइवर की मौत, क्लीनर घायल
ब्यावरा में अरन्या जोड़ के समीप रविवार रात 9:00 बजे करीब एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ड्राइवर और क्लीनर ट्रक में ही फंस गए जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा निकालकर अस्पताल भेजा गया। जहां ड्राइवर की मौत हो गई जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हैं जिसका उपचार किया जा रहा है। इस हादसे के दौरान सड़क के किनारे खड़ी एक कार भी ट्रक की चपेट में आ गई।