मुज़फ्फरनगर: “हक लेकर रहूंगी” दो बच्चों के साथ ससुराल के बाहर धरने पर बैठी विवाहिता, मदीना कॉलोनी में चला फैमिली ड्रामा
मुज़फ्फरनगर की मदीना कॉलोनी में उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक विवाहिता अपने दो बच्चों संग ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपना हक लेकर ही रहेगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बंद मकान का दरवाजा खुलवाया और दोनों पक्षों को थाने ले गई।