शक्तिनगर के बीना स्टेडियम के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो पलट गई। इस हादसे में एक वृद्ध महिला घायल हो गई, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं। श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के उदलगढ़ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। यह घटना शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई।