ग्वालियर गिर्द: वकील द्वारा लगाए गए अभद्रता के आरोप पर महिला आईपीएस अनु बेनीवाल का बयान आया सामने, कहा- कोई अभद्रता नहीं की
ग्वालियर जिले की चर्चित आईपीएस और बिजौली थाने की प्रभारी अनु बेनीवाल और वकील कपिल शर्मा के बीच हुआ विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। वकील कपिल शर्मा ने अवैध शराब के साथ पकडे गए अपने क्लाइंट अजय से थाने में मिलने से रोकने का आरोप महिला आईपीएस अधिकारी पर लगाया है। वहीं आईपीएस अधिकारी का कहना है कि उन्होंने वकील से कोई अभद्रता नहीं की है।