बहराइच: मैनहिया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से श्रमिक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के मैनहिया गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे श्रमिक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बहादुर पुरवा निवासी निशारूल हक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन इलाज के लिए श्रमिक को मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर आए। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।